वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने उपहार स्वरूप विधायक को सौंपा 1000 रैनकोट..... - Steel City Online News Portal

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने उपहार स्वरूप विधायक को सौंपा 1000 रैनकोट…..

IMG-20240810-WA0659.jpg

भिलाई नगर 11 अगस्त 2024 :- भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने शनिवार को 1 हजार रैनकोर्ट का वितरण किया। वैशालीनगर विधानसभा रिकेश सेन की सामाजिक अपील पर यह रैनकोर्ट बांटे गए। एसोसिएशन ने अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद बच्चो के लिए 1000 रेनकोट उपहार स्वरुप दिया।

इसी कड़ी में भिलाई ट्रक टेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू यूनियन के तमाम पदाधिकारियों के साथ विधायक से मिलने भिलाई के निजी होटल पहुंचे, जहां रैनकोट विधायक के सुपुर्द किया। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह रेनकोट जरुरतमंद लोगों तक विधायक के माध्यम से लोगो तक पहुंचाए जाएंगे।

इस दौरान यूनियन के संरक्षक गनी खान, प्रभुनाथ मिश्रा, महेंद्र सिंग (पप्पी), गोपाल खंडेलवाल, सुधीर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग, कार्यकारणी अध्य्क्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकित सिंह लल्लू, कोषाध्य्क्ष जोगा राव, दिलिप खटवानी, बलविंदर सिंग, सुनील चौधरी, शाहनवाज कुरैशी, लाला यादव, वाजिद अली, धनंजय सिंह,

वाजिद अंसारी, जगजीत सिंह, सुनील यादव, लाला भैया, राजदीप नामदेव, कृष्णा कुमार, पंकज शर्मा, उपेंद्र यादव, सोमेश्वर, गिरीश खंडेलवाल, संजय तिलांथे, शिव, धीरमण, अमित सिंग, अभिषेक जैन, सुधीर सोनू, रमन राव, आनंद सिंग, गुरमीत सिंग सहित अन्य प्रमुख लोग विशेष रूप से  मौजूद थे।


scroll to top