भिलाई नगर 11 अगस्त 2024:- | पवित्र श्रावण मास के महीने देश भर में शिवभक्तों की धूम है। इसी क्रम में खुर्सीपार जोन 1, भिलाई से प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा के लिए रविवार 11 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भिलाई खुर्सीपार से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुई।
यात्रा शिवालय ग्राउंड जोन 1 से प्रारंभ हुई एवं जोन 2 गुरुद्वारा चौक श्री राम चौक, खुर्सीपार चौक के रास्ते नेशनल हाईवे के रास्ते डबरा पारा, भिलाई 3, जी केबिन होते हुए प्राचीन देव बलौदा मंदिर पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों कांवड़ यात्रियों का धूम-धाम से स्वागत एवं पुष्प वर्षा की गई।




















इस कांवड़ यात्रा का नेतृत्व भिलाई जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष पार्षद विनोद सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने किया यात्रा में दुर्ग के सांसद विजय बघेल, युवा नेता मनीष पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, राम उपकार तिवारी,पार्षद संतोष मौर्या, वीण चंद्राकर समेत कई नेता मौजूद रहें।

देवबलोदा मंदिर प्रांगण में शानदार भजन कार्यक्रम एवं कांवड़ियों के लिए भव्य भोजन भंडारे की व्यवस्था रखी गई थी।
इस दौरान पार्षद विनोद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों के अनुरोध पर उन्होंने यह विशाल कांवड़ यात्रा आयोजित किया। उन्होंने कहां मेरी प्रार्थना है सभी की मनोकामना पूर्ण हो। साथ ही इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ता एवं अनुशासित कांवड़ियों को बधाई दी।







