गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्टील कॉलोनी नेहरू नगर पश्चिम में सनातन धर्म पुरोहित महासभा द्वारा  सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन.... - Steel City Online News Portal

गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्टील कॉलोनी नेहरू नगर पश्चिम में सनातन धर्म पुरोहित महासभा द्वारा  सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन….

IMG-20240912-WA09431.jpg

भिलाई नगर 12 सितंबर 2024:- स्टील कॉलोनी नेहरू नगर पश्चिम में सनातन धर्म पुरोहित महासभा की महिलाओं ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। पूजा कर आरती की गई और महाप्रसादी का वितरण किया। तत्पश्चात सुंदरकांड का पाठ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, , युवतियों  ने भाग लिया।

सनातन धर्म पुरोहित महासभा की अध्यक्ष मीनू बिष्ट ने बताया कि महासभा का यह प्रयास है कि सनातन नारी शहर और जिले में विभिन्न कोने में हर मंदिर में मातृ शक्तियों के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाए. ताकि आगामी पीढ़ी भी सुंदरकांड की शक्तियों को समझ सके.

आध्यात्मिक के साथ-साथ अपने धर्म से भी जुड़ सके. इस अवसर पर महासभा की उपाध्यक्ष सरोज बघेल सुधा सिंह शीला पांडे सचिन कल्पना स्वामी कोषाध्यक्ष मीनाक्षी राना सहित भारी संख्या में महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर बेहतरीन सुंदर कांड का पाठ किया जिसकी सर्वत्र चर्चा है।


scroll to top