बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन  किया गया... - Steel City Online News Portal

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन  किया गया…

IMG-20241012-WA1047.jpg

बलौदाबाजार-भाटापारा 12 अक्टूबर  2024:- पुलिस द्वारा विजयादशमी पर्व के अवसर पर शस्त्र पूजन का किया गया आयोजन आज  12 अक्टूबर को प्रातः 09:00 बजे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में विजया दशमी पर्व के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा शस्त्रों का पूजन कर सुख एवं शांति की मंगल कामना किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सदैव पुलिस बल का सहयोग करने हेतु अपील किया गया।

इस दौरान शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं भाटापारा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


scroll to top