कुम्हारी के अवैध टोल प्लाजा ने दी वाहन धारियों को दीपावली का तोहफा..... टोल टैक्स का दर बढ़ाने से गुजरने वालों के जेब पर पड़ेगा असर...... शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मौन समझ से परे.... - Steel City Online News Portal

कुम्हारी के अवैध टोल प्लाजा ने दी वाहन धारियों को दीपावली का तोहफा….. टोल टैक्स का दर बढ़ाने से गुजरने वालों के जेब पर पड़ेगा असर…… शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मौन समझ से परे….

IMG_20241026_231503.jpg

भिलाई नगर  27 अक्टूबर 2024:- अवैध कुम्हारी टोल नाके पर वाहनों से टोल वसूली का लंबे समय से विरोध किया जा रहा है। पर बंद होने के बजाय वसूली और बढ़ जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुम्हारी नाके पर शुक्रवार को टोल टैक्स की दरें 88% तक बढ़ा दी हैं। वहां कार, जीप और वैन से अब 15 की जगह 25 रुपए लिए जाएंगे। लाइट मोटर व्हीकल से 25 रुपए की बजाय अब 40 रुपए वसूले जाएंगे। एनएचएआई का ये आदेश शुक्रवार की रात 12 बजे से लागू हो गया है।

टोल बढ़ाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि टाटीबंध फ्लाईओवर बनाने में 100 करोड़ खर्च हुए हैं। उन्हीं पैसों की वसूली और फ्लाईओवर का मेंटेनेंस करने के लिए ये वृद्धि की गई है। बता दें कि कुम्हारी टोल प्लाजा से दुर्ग बाईपास तक करीब 16 किमी की सड़क 2004 में सिंगल थी। 2005 में बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल के तहत इसे बनाया गया था। 2015 तक सड़क बनाने वाली कंपनी टैक्स वसूलती रही। 2015 में ये सड़क पीडब्ल्यूडी नेशनल हाइवे के हवाले की गई, लेकिन टोल वसूली जारी रही।


scroll to top