BIG BREAKING:- 30 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे राजधानी में हर कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर मौन रख प्रदीप उपाध्याय को देंगे श्रध्दांजलि.... फेडरेशन कार्य के नाम पर व्यक्तिगत प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ.. - Steel City Online News Portal

BIG BREAKING:- 30 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे राजधानी में हर कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर मौन रख प्रदीप उपाध्याय को देंगे श्रध्दांजलि…. फेडरेशन कार्य के नाम पर व्यक्तिगत प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ..

IMG_20241030_001535.jpg

रायपुर 29 अक्टूबर 2024:-  छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मृत तहसील कर्मी कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय को श्रद्धांजलि स्वरूप आत्मा की शांति के लिए 30 अक्टूबर को अपने कार्यस्थल पर दोपहर 1.30 बजे दो मिनट का मौन रखेंगे।

सोमवार को तहसील कार्यालय रायपुर में पदस्थ कर्मचारी लिपिक प्रदीप उपाध्याय ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक कर्मचारी ने तीन एडीएम स्तर के अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा है कि शासकीय कार्य के नाम पर व्यक्तिगत प्रताड़ित करने वालों के सख्त खिलाफ है। उन्होंने फेडरेशन से जुड़े समस्त जिला संयोजकों से यह भी अनुरोध किया है कि यदि किसी भी कर्मचारी को कोई भी अधिकारी इस तरह प्रताड़ित करें, तो फेडरेशन को इसकी जानकारी देते हुए ऐसे अधिकारियों का विरोध अवश्य करें।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रताड़ना का शिकार कोई भी भविष्य में किसी भी प्रकार का अप्रिय कदम न उठाएं और फेडरेशन को हमेशा अपना साथी समझें। फेडरेशन सदैव अपने कर्मचारियों के हितसंरक्षण के लिए और किसी भी कर्मचारी की प्रताड़ना का विरोध करने के लिए एकजुट होकर साथ खड़ा है। फेडरेशन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर प्रदीप उपाध्याय के मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है।


scroll to top