स्टील इंम्पलाइज यूनियन इंटक सेक्टर 3  कार्यालय में लगा निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर….

IMG-20250103-WA1509.jpg

भिलाई नगर 03 जनवरी 2024:- स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस एंड रिसर्च द्वारा दंत परीक्षण एवं ट्रीटमेंट कैंप लगाया जिसमें बड़ी संख्या में संयंत्र कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने दांतों का निशुल्क उपचार कराया

शुक्रवार को रुंगटा कॉलेज आफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च द्वारा डॉ कर्णिका यादव के नेतृत्व में 15 डॉक्टरों की टीम ने इंटक कार्यालय सेक्टर 3 में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया  जिसमें 60 से अधिक कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों के दांतों का परीक्षण एवं उनका ट्रीटमेंट किया गया  इस दौरान उपकरणों से युक्त मोबाइल डेंटल वैन में दांतों का उपचार किया गया ।

उपचार के लिए पहुंचने वालों को सर्वप्रथम डॉ मानसी एवं डॉ चेतना द्वारा दांतों की देखभाल एवं उसके सफाई के सही तरीके बताया गया  डॉक्टरों ने बताया कि लोगों में यह भ्रांति है कि ज्यादा देर तक ब्रश करने से दांत साफ होता है l हकीकत यह है कि हमें ब्रश करने के सही तरीके की जानकारी होनी चाहिए l उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटका एवं धूम्रपान से बचना चाहिए इससे दांत तो खराब होते ही है कैंसर का भी खतरा बना रहा है।

इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर एवं कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों को दांतों की सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए रुंगटा कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया


दंत चिकित्सा शिविर में डॉ कर्णिका यादव डॉ मानसी , डॉ चेतना डॉ कैफी तजमीन अली डॉ मोहम्मद फहद डॉ मानसी पाटिल डॉ मनोज नायक डॉ मानसी विश्वकर्मा डॉ मोहन डॉ खिलेंद्र साहू डॉ अमीन डॉ महक अग्रवाल डॉ खुशबू अग्रवाल डॉ हेमंत सलादी एवं डॉ खुशी कुमारी शामिल थे ।


इस दौरान इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, अतिरिक्त महासचिव शेखर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि, उपाध्यक्ष अजय कुमार मार्टिन ,उप महासचिव धनेश प्रसाद, रमाशंकर सिंह, अनिमेष पसीने, शिव शंकर सिंह, ज्ञानेंद्र पांडेय, के रमनमूर्ति ,राजकुमार ,रेशम राठौर, गुरुदेव साहू , के. अग्रवाल  आर. सुमन ,जितेंद्र अग्रवाल ,विजय विश्वकर्मा ,सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे


scroll to top