शराब घोटाला ब्रेकिंग:-  पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व हरीश लखमा से ईडी ने 8:30 घंटे तक की पूछताछ.... - Steel City Online News Portal

शराब घोटाला ब्रेकिंग:-  पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व हरीश लखमा से ईडी ने 8:30 घंटे तक की पूछताछ….

IMG_20250102_144800-1.jpg

रायपुर, 04 जनवरी 2025:-  शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और हरीश लखमा से ईडी अधिकारियों की पूछताछ  करीब 8:30 घंटे तक चली पूछताछ के बाद दोनों पिता पुत्र ईडी दफ्तर के बाहर आए। कवासी लखमा ने बताया कि अधिकारियों के सभी सवालों का उन्होंने जवाब दिया। “ईडी के द्वारा मांगे गए दस्तावेज़ मैंने उन्हें सौंप दिए हैं। हालांकि, मेरे पूछे गए सवालों का जवाब ईडी के द्वारा नहीं दिया गया।

मुझसे जो कागज मांगे गए थे, वे मैंने जमा किए हैं। कुछ बातें सभी ने पूछी, जिसका मैने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कुछ कागज बाकी हैं, जिन्हें पेश करने के लिए मैंने और कुछ दिन का समय मांगा है। मेरी बेटी और पत्नी ने संपत्ति का ब्योरा दिया है, अभी बड़े बेटे और बहू का देना है।

उन्होंने यह भी कहा, “कोई बदतमीजी नहीं हुई है। चाय-नाश्ते के लिए पूछा गया था, लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। अंदर की बातों को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। लखमा ने आगे कहा मैं घोटाले को कबूल नहीं कर रहा हूं, लेकिन जांच चल रही है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ईडी ने अपने आधिकारी बयान में कहा था कि रेड के बाद कवासी लखमा के घर में कई सूबत मिले हैं।


scroll to top