ED BREAKING :- बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व पुत्र हरीश लखमा से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ जारी... - Steel City Online News Portal

ED BREAKING :- बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा व पुत्र हरीश लखमा से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ जारी…

IMG_20250102_144800-2.jpg

रायपुर, 9 जनवरी 2025:-  बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा से ईडी अधिकारी राजधानी स्थित कार्यालय में आज दुसरी बार पूछताछ कि जा रही है। इससे पहले दोनों के घर छापेमारी के बाद पूछताछ हो चुकी है। दोनों ही इस समय ईडी आफिस पहुंचे है।

कवासी लखमा व उनके पुत्र हरीश लखमा आज सुबह 11:00 बजे पुजारी पार्क स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पहुंचे जहां उनसे इस समय पूछताछ किया जा रहा है पिछले सप्ताह ही दोनों पिता पुत्र से लगभग 8:30 घंटे तक प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पूछताछ की गई थी


scroll to top