दुर्ग  निगम चुनाव… कांग्रेस ने वार्ड प्रत्याशियों के पत्ते खोलें… राजेश यादव, आर एन वर्मा,अब्दुल गनी, राजकुमार पाली, भोला महोबिया, संजय कोल्हे, आकाश मजूमदार को चुनाव मैदान में उतारा…

IMG-20250127-WA0493.jpg

दुर्ग 27 जनवरी 2025:- दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने नामांकन भरने के अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर अपने प्रत्याशियों के पत्ते खोल दिए हैं 60 वार्डों में 19 महिलाओं को भी टिकट दी गई है कांग्रेस से पुराने चेहरों पर ज्यादा दाव खेला है सभापति राजेश यादव भी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे अधिकांश का पुराने चेहरे कांग्रेस के पुन: चुनाव मैदान में उतारा है

कांग्रेस हाई कमान ने दुर्ग नगर निगम चुनाव में ज्यादातर पुराने चेहरे पर ही दाव खेला है वार्ड 6 से सभापति राजेश यादव ,वार्ड 8 से अब्दुल गनी ,वार्ड 13 से संजय कोल्हे ,वार्ड 15 से उषा ठाकुर ,वार्ड 16 से आकाश मजूमदार, वार्ड 21 से मीरा सिंह ,वार्ड 23 से राजकुमार पाली ,वार्ड 26 से आर.एन, वर्मा ,वार्ड 30 भोला मोहनिया, वार्ड 34 से कन्या ढीमर ,वार्ड 39 से शकुंन ढीमर ,वार्ड 41 से रुबीना हमीद खोखर, वार्ड 59 से निकिता सिंह, एवं वार्ड 60 से नीरा खिचरिया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। 28 जनवरी नामांकन भरने की अंतिम तिथि है भाजपा ने 26 जनवरी को ही ग्रुप नगर निगम के लिए अपने वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।


scroll to top