अवैध शराब रायपुर पुलिस का अभियान… मंदिर हसौद, तेलीबांधा व धरसीवां पुलिस ने कार्यवाही को दिया अंजाम… एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार…

IMG-20250127-WA0650.jpg

रायपुर 27 जनवरी 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण एवं  नगर पुलिस अधीक्षक  माना रायपुर द्वारा क्षेत्र मे लगातार अवैध शराब, गांजा जुआ सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन मे थाना मंदिर हसौद द्वारा  26.012025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल ग्राम सेरीखेडी आरोपिया रानी मनहरे का मकान से आरोपिया रानी मनहरे पति स्व० अगमदास मनहरे उम्र 38 वर्ष साकिन सेरीखेडी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को अवैध रूप से शराब बिकी करने हेतु कब्जे मे रखे विमल पान मसाला के थैला मे एवं दो लाल कलर के बोरी व दो सफेद रंग की बोरी के अंदर कुल 610 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 109.800 बल्क लीटर कीमती 67100 रूपये का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य अपराव क0 33 / 25 वारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानजीय होने से न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपिया :-

रानी मनहरे पति स्व० अगमदास मनहरे  38 वर्ष साकिन सेरीखेडी थाना मंदिर हसौद   रायपुर।

सुरेश बघेल पिता स्व खुमान बघेल 25 वर्षे सा. सूरज नगर लभाष्ठी जैतखग के पास थाना तेलीबाधा रायपुर

18 पौवा यूनिक देशी मदिरा मसाला एवं 19 पौवा गोवा स्पेशल कीस्की कल 6660 लीटर किमती 4450 रुपये एवं बिक्री की रकम 400 रूपये जुमला किमती 4850 रूपये
विवरण-  27.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि पुराना शराब दुकान लभाण्डी के पास एक काले रंग का चेक शर्ट एवं काले रंग का फूल पेट पहना हुआ युवक हरे रंग की बोरी में काफी मात्रा में शराब रखकर बिकी कर रहा है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मोके में पहुँच आरोपी की घेरा बंदी कर पकडा गया, और पकडे गये युवक का नाम पूछे जाने पर अपना नाम सुरेश बघेल पिता खुमान बघेल उप 25 वर्ष सा सूरज नगर लभाण्डी बताया। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा युनिक देशी मदिरा मसाला एवं 19 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की कुल 6.660 लीटर किमती 4450 रूपये एवं ब्रिकी की रकम 400 रूपये जुमल किनती 4850 रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा, सदर की अपराध पजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण में विवचना जारी है।

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी श्याम बागडे गिरफ्तार

– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है

इसी तारतम्य में  27.01.25 को थाना धरसींवा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्र में दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखा है तथा ग्राम तिवरैया की ओर आ रहा है। जिस पर थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुये नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा तिवरैया स्थित बिलासपुर से रायपुर मार्ग पाण्डेय ढाबा के पहले दोपहिया वाहन को आता देख रूकवाया गया।

वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपने नाम श्याम बागडे़ निवासी ग्राम सांकरा धरसींवा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया गया, शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में श्याम बागडे से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी श्याम बागडे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *38 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर एक्टिवा वाहन कीमती लगभग 1,00,000/-रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 50/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – श्याम बागडे़ पिता स्व0 परउ राम बागड़े  45 वर्ष निवासी सांकरा वार्ड क्रमांक 18 सतनामी पारा थाना धरसींवा जिला रायपुर।


scroll to top