बलौदाबाजार-भाटापारा 30 जनवरी 2025:- पुलिस द्वारा धारदार चाकू, छुरी एवं अन्य हथियार अपने पास रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया विशेष अभियान अभियान में अपने पास चाकू, छुरी एवं अन्य हथियार रखने वाले 03 अपचारी बालकों सहित 06 आरोपियों को लिया गया हिरासत में।
आरोपियों द्वारा धारदार चाकू एवं हथियारों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में भी अपना फोटो किया गया था अपलोड 29.01.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भाटापारा क्षेत्र में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू, छुरी आदि रखे हुए है।







साथ ही इन आरोपियों ने धारदार चाकू के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी अपना फोटो भी अपलोड किया हुआ है। कि सूचना पर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए, आरोपियों के मिलने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 03 अपचारी बालकों सहित 06 आरोपियों को हिरासत में लिया गया,


जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा धारदार चाकू, छुरी आदि हथियार अपने पास रखने एवं उसके साथ फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया गया। प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।



आरोपियों के नाम
करण सोनवानी 20 वर्ष निवासी ग्राम बीजाभाट थाना भाटापारा ग्रामीण
देवेंद्र यादव 21 साल निवासी राम सप्ताह के पीछे भाटापारा थाना भाटापारा शहर
जयदीप साहू 19 साल निवासी सुभाष वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
अपचारी बालक 03 नफर




