रायपुर, 30 जनवरी 2025:- राजधानी के महोबाबाजार स्थित न्यू अशोका बिरयानी सेंटर एक बार फिर विवादों में आया है।

ग्राहक को परोसे गए बिरयानी में काक्रोच निकला। इस पर ग्राहकों ने क्वालिटी पर आपत्ति की तो मैनेजर ने इसे आम बात कहा। इससे खिन्न ग्राहकों ने पूरे सेंटर कि सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो किचन के फ्रिजर में बड़ी मात्रा में बासी मटन और चिकन भी मिला। और फ्रिजर में वेज, नानवेज दोनों एक साथ रखा मिला। और प्लेट कटोरी भी दाग और गंदगी से भरे थे।















