बलौदाबाजार-भाटापारा 07 फरवरी 2025:- सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार आरोपियों द्वारा प्रार्थी से परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करवाने की बात पर ₹4,75,000 रकम लेकर की गई ठगी

प्रार्थी प्रकाश सिंह निवासी ग्राम रिसदा की जो कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी है, उसे आरोपियों द्वारा परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति कराने का झांसा देकर ₹5,00,000 की मांग किया गया। प्रार्थी द्वारा आरोपियों के झांसे में आकर आरोपियों को ₹4,75,000 दे दिया गया। पैसे देने के बाद प्रार्थी का परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति नहीं हुआ। इस पर प्रार्थी द्वारा अपने दिए हुए पैसों को आरोपियों से वापस मांगा गया, जिसमें आरोपियों द्वारा प्रार्थी का पैसा वापस नहीं किया गया एवं संपर्क करने पर आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल को बंद कर दिया गया था।






कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 215/2023 धारा 420,34 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपीय रोशन बघेल एवं उसकी पत्नी हेमलता बघेल को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति करने का झांसा देकर उसे ₹4,75,000 लेना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में 06.02.2025 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


आरोपियों के नाम
रोशन बघेल 52 वर्ष निवासी ग्राम गुरसिया थाना बांगो जिला कोरबा
हेमलता बघेल 48 वर्ष निवासी गुरसिया थाना बांगो जिला कोरबा







