वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2025: दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सीए पायल नवीन जैन ने बनाया गर्व का पल

IMG-20250205-WA1099.jpg

नई दिल्ली 8 फरवरी 2025 :- वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स 2025: दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की सीए पायल नवीन जैन ने बनाया गर्व का पल

दिल्ली के यशोभूमि में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित विश्व लेखाकार मंच 2025 में दुनिया भर के 7000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ की सीए पायल नवीन जैन ने इस सम्मेलन में चार सत्रों का मॉडरेशन किया, जिनमें शामिल थे:

  1. द फ्यूचर ऑफ सस्टेनेबल फाइनेंस
  2. इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज in इंडिया
  3. राइस ऑफ इंडिया एस ग्लोबल अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग हब
  4. बिल्डिंग ग्लोबल अकाउंटेंट्स enhancing कोलैबोरेशन

इन सत्रों में दक्षिण एशियाई लेखाकार संघ के अध्यक्ष अशफाक यूसुफ टोला, तंजानिया के नेशनल बोर्ड ऑफ अकाउंटेंट्स एंड ऑडिटर्स के अध्यक्ष सीपीए पियस एलॉयसियस मेनेनो, नेपाल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अध्यक्ष सीए प्रभीन कुमार झा, श्रीलंका इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अध्यक्ष हेशाना कुरुप्पु, आरएमबी ग्रुप दुबई के सीएफओ तमिल रामदॉस, अल zawad कतर के वित्तीय नियंत्रक सीए निर्लेप भट्ट, टाटा मोटर्स लिमिटेड के सीए आशीष चोरारिया और ज़ी बिजनेस के सीए अनिल सिंघवी ने भाग लिया।

सीए पायल नवीन जैन वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से बुलाए जाने वाली पहली महिला सीए हैं। यह छत्तीसगढ़ के लेखाकार समुदाय के लिए गर्व का पल है।

इस मंच में चीफ गेस्ट के तौर पर वाइस प्रेसिडेंट इंडिया श्री धनकर, मिनिस्टर्स जैसे अर्जुन मेघवाल, सुरेश प्रभु और बहुत से दिग्गज आए थे


scroll to top