नहीं रहे सामाजिक व्यक्तित्व के धनी शिव शंकर शुक्ला... भाजपा नेता निखलेश शुक्ला को पितृशोक.... बुधवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार... - Steel City Online News Portal

नहीं रहे सामाजिक व्यक्तित्व के धनी शिव शंकर शुक्ला… भाजपा नेता निखलेश शुक्ला को पितृशोक…. बुधवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार…

IMG-20250218-WA0564.jpg

भिलाईनगर 18 फरवरी 2025:-  भाजपा नेता निखलेश शुक्ला के पिता श्री शिव शंकर शुक्ला का 81 वर्ष की उम्र में मंगलवार शाम को निज निवास पर निधन हो गया। श्री शुक्ला का लंबे समय से उपचार चल रहा था। बुधवार को 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा। वे कुलदीप, रविशंकर और निखलेश के पिता थे।

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक, समाज सेवक, गरीबों एवं दीन दुखियों की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले, समाज के कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शिव शंकर शुक्ला के निधन की खबर मिलते ही उनके सड़क 3 शास्त्री मार्केट पावर हाउस अख्तर पैथालॉजी के पीछे स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंचने लगे। सभी लोग उनकी मृदुभाषिता का बखान करते थक नहीं रहें हैं। आदरणीय शिव शंकर शुक्ला के निधन पर steel city on line परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।


scroll to top