नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के निवास पर सोमवार 24 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक…

IMG_20250222_231126.jpg

रायपुर, 23 फरवरी 2025:-  नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने सोमवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से ही शुरू हो रहा है। यह बैठक. नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और सरकार के कुंभ स्नान में कांग्रेस विधायकों के शामिल होने जैसे मुद्दों को लेकर मचे हलचल के बीच हो रही है।

सत्र 21 मार्च तक चलेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 06 बजे शांति नगर सी-05 नेता प्रतिपक्ष निवास में रखा गया है।

बैठक में रणनीति तैयार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, समेत सभी पूर्वमंत्री उपस्थित रहेंगे।


scroll to top