सेक्स सीडी कांड : न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ खारिज किया मुकदमा.... - Steel City Online News Portal

सेक्स सीडी कांड : न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ खारिज किया मुकदमा….

IMG-20250304-WA0790.jpg

रायपुर 4 मार्च 2025:-  छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल के खिलाफ सभी धाराएं हटाते हुए उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

कोर्ट के फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “सत्यमेव जयते।”


scroll to top