भिलाई नगर 10 मार्च 2025:- सेल के प्रबंधन प्रशिक्षुओं के सेंट्रल इंडक्शन का भिलाई में उद्घाटन देश भर के 78 प्रशिक्षु बने कार्यक्रम का हिस्सा सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग द्वारा 10 मार्च 2025 से मैनेजमेंट ट्रेनिज (तकनीकी) 2025 बैच के लिए सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ भिलाई निवास में किया गया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में कुल 78 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं। 07 से 19 मार्च 2025 तक भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेंट्रल इंडक्शन प्रषिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेषक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, निदेषक (कार्मिक) श्री के के सिंह और संयंत्र के कार्यपालक निदेषक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार भिलाई निवास के बहुउद्देषीय सभागार में मंचासीन थे। इसके साथ ही इस आयोजन में जूम के माध्यम से जुड़कर सेल, अध्यक्ष श्री अमरेन्दु प्रकाष, चीफ विजिलेंस कमिष्नर श्री एस एन गुप्ता, निदेषक प्रभारी, आरएसपी श्री आलोक वर्मा, डायरेक्टर टेक्नीकल श्री मनीषराज गुप्ता, निदेषक प्रभारी, बोकारो श्री बी के तिवारी, निदेषक, वित्त श्री ए के तुल्सीयानी, निदेषक, कर्मिषयल श्री वी एस चक्रवर्ती ने नए प्रषिक्षुओं को संबोधित किया।



उद्घाटन समारोह के इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (माइन्स), श्री बी के गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (एम एंड एचएस) डॉ रविंद्रनाथ एम, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार सहित संयत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक सहित सेल और भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेषक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने नवनियुक्त प्रबंधन प्रषिक्षुओं का सेल में स्वागत करते हुए कहा कि सेल देष की एक विषाल महारत्न कंपनी है एक लाख करोड़ का टर्नओवर करने वाली इस्पात उत्पादक कंपनी है आज आप सेल परिवार जुड़ रहे हैं यह आप सभी के लिए गर्व का विषय है, हम आपका स्वागत करते है। आप कंपनी सेल में नहीं बल्कि सेल परिवार के सदस्य बने है। सेल हर किसी की जिंदगी से जुड़ी हुई कंपनी है आज आप भी इससे जुड़ चुके है। उन्होंने सेल के पैकेज और सुविधाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आप देष की सर्वश्रेष्ठ संस्थान से जुड़ रहे हैं। यह कंपनी आपको आपके चेहरे में मुस्कान, आपके परिवार की खुषी के साथ आपको विकसित और उन्नत करने का पूरा अवसर देती है। आप सभी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चुनकर आए है, आप लोग भी बेस्ट है इसलिए सेल परिवार के सदस्य बने है, भिलाई में आप सभी का स्वागत है।


इस सेंट्रल इंडक्षन मैनेजमेंट ट्रेनी के इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए 78 प्रशिक्षुओं में से श्री साविल रंजन, सुश्री मीनल सिंधेवार (इस्को), श्री चरण अंकुला (आरएसपी), श्री आदर्श बाबू (एएसपी-दुर्गापुर) और श्री अनुराग राठौर (बीएसपी) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की मेजबानी और सेल में अपने ज्वाइनिंग पर गर्व करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इन सदस्यों ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत में, मैं यह समझता हूं कि सीखने और विकास की प्रक्रिया निरंतर चलने वाली है। जब से मैंने यहां कदम रखा है, मैंने महसूस किया है कि यहां की कार्य संस्कृति, मार्गदर्शन और अवसर हमें न केवल पेशेवर रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उन्नति के रास्ते दिखाने में मदद करेंगे।
इसके पश्चात जनसंपर्क विभाग द्वारा नव प्रषिक्षुओं के आगमन और नियुक्ति पर निर्मित एक संक्षिप्त फिल्म का प्रदर्षन किया गया। इसके साथ ही कंपनी सेल पर एक आकर्षक फिल्म भी प्रषिक्षुओं को दिखलाई गई। इसी कड़ी में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन, रांची) श्री संजय धर ने नए प्रषिक्षुओं के सेंट्रल इंडक्षन कार्यक्रम पर प्रकाष डाला और कहा कि आप सभी फ्रेष एनर्जी से परिपूर्ण है इस इंडक्षन में आपको कंपनी, उसकी कार्यषैली, सिस्टम और तकनीक को समझने में मदद मिलेगी। हम एक विश्व स्तरीय संगठन के सदस्य है और आप लोगों से उम्मीद करते हैं कि आप विश्वस्तरीय कंपनी की उम्मीदों पर खरा उतरें।
जूम के माध्यम से सेल, अध्यक्ष श्री अमरेन्दु प्रकाष ने नव प्रषिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी 54000 सेल परिवार के सदस्य बन गए है। सेल एक विषाल परिवार है लाखों लोग इस परिवार से जुड़े हुए है देष की 13 इस्पात नगरी के 30 लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस परिवार से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि मैं आपका इस्पात उद्योग में स्वागत करता हूँ। इस्पात उद्योग बहुत विषाल उद्योग है, हर किसी व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में इस्पात जुड़ा हुआ है इसलिए मैं आज आप लोगों को इस्पात उद्योग में जोड़ रहा हूँ।
उन्होंने कहा कि चीन के बाद भारत विष्व का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देष है। कुल इस्पात उत्पादन में से भारत 13 प्रतिषत इस्पात का उत्पादन करता है, यह उत्पादन भविष्य में और बढ़ेगा। भारत में इस्पात के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। सेल विष्व में इस्पात उत्पादन में 19वें क्रम पर है, 2030-31 में हमें विष्व में 10वें स्थान में आना है। सेल का लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी है, आप लोगों के लिए ऐसे समय में सेल से जुड़ना एक अवसर और प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि सेल अगले 100 वर्षों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है, देष के इस्पात उद्योग में काफी संभावनाएं है, सेल हर वर्ष उत्पादन के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है पर आगामी लक्ष्यों को देखते हुए हमें 13 प्रतिषत की ग्रोथ हर वर्ष करनी होगी। इसको देखते हुए आप सभी के लिए इस्पात उद्योग में भारी संभावनाएं और अवसर सामने है। मैं चाहता हूँ कि आप मनोयोग से सेल में निरन्तर सीखें और आगे बढ़े। इसके साथ ही हर काम को एक्सीलेंस के साथ लेकर चलें और अपने काम में इनोवेषन का समावेष करें।
समारोह को संबोधित करते हुए निदेषक (कार्मिक) श्री के के सिंह ने सभी प्रषिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे पूर्व सेल अध्यक्ष से लेकर सभी ने कंपनी सेल को एक परिवार के रूप में बताया है यह खुषी का विषय है कि आप लोग भी सेल परिवार में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि आप सभी चिंताओं से पूरी तरह मुक्त हो जाइये क्योंकि आप लोगों ने सेल जैसी महारत्न कंपनी को ज्वाइन किया है। सेल एक यूनिक कंपनी है यह यूनिक क्यों है कि यहां हर प्रक्रिया कड़े मापदण्ड के बाद अन्तिम चरण में पहुंचती है आप लोग उस कठिन प्रक्रिया को पूरा करके आए है और कंपनी को ज्वाइन किया है। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि सेल में लोग हृदय से जुड़ते है इसलिए यह कंपनी अनेक उतार-चढ़ाव के बाद भी यूनिक और ग्रेट प्लेस टू वर्क बनी हुई है।
भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेषक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी प्रषिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी हमारे सेल परिवार से जुड़ रहे हैं। कंपनी सेल, पुनः विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर हो चुकी है और ऐसे सक्रिय और गतिषील समय में आप लोग जुड़ रहे हैं, आप सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस्पात उत्पादन की प्रक्रिया एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें लर्निंग एंड डेवलपमेंट के साथ आपको काफी सीखने का अवसर मिलेगा। शिक्षा सुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने इस्पात नगरियों की बेस्ट शिक्षा प्रणाली का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये सब सुविधाएं आपको सीखने का और खुश रहने का अवसर प्रदान करेंगी।



कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) श्री अमूल्य प्रियदर्शी ने किया और कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (एल एंड डी) श्री संजीव श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।



