सांसद विजय बघेल को बधाई देने प्रसंशकों की उमड़ी भीड़,,जनता का स्नेह, आशीर्वाद ही मेरे लिये सबसे बड़ी पूंजी है- सांसद विजय बघेल
भिलाई नगर 16 मार्च 2025:- दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है! विदित हो आज सुबह श्री भ्रदे्श्वर महाकाल शिव मंदिर सेक्टर 05 भिलाई मंदिर के नवनिर्माण हाल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल के करकमलों से किया गया तत्पश्चात मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर महापुजा , महाआरती, महाप्रसाद वितरण किया गया!














सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ में केक काटा कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी! इसी तरह गणेश मंदिर , जगन्नाथ मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर घर की गौ माता की पूजा अर्चना कर कि खिचडी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सांसद विजय बघेल की रंगोली से उनकी चित्रकला उनके चित्रकार प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी इसके पश्चात लड्डुओं से तौला गया!










सांसद विजय बघेल को बधाई देने उमडा जनसैलाब
दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल को बधाई देने जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता के नेतृत्व में बधाई देने पहुंचाने वालों में प्रमुख रूप से डॉ रमेश श्रीवास्तव, सुभाष साव, कन्हैया सोनी ,दिनेश लोहिया, विनोद उपाध्याय, रवि शंकर सिंह ,वीरेंद्र यादव ,निशु पांडेय, राजेश सिंह, सुभाष शर्मा, मदन सेन, पारस जंघेल, हरिशंकर चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान ,अशोक कुमार ,नरेश कुमार ,निर्मल भारती, उमेश मिश्रा, बंटी नाहर ,विजय गुप्ता ,भास्कर तिवारी, बृजमोहन उपाध्याय ,गुरनाम सिंह, राजू दुबे, नेहरू साहू, संजय दुबे ,जेपी घनघोरकर ,रविंद्र देवांगन ,नारायण सोनी राजा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। भिलाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भी उन्हें बधाई थी


सांसद विजय बघेल ने कहा की आप सब देव तुल्य जनता का प्रेम आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है! मैं सदैव ऋणी रहूँगा! सभी का सहयोग और साथ बना रहें! ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ!


इस अवसर पर प्रमुख रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर , दुर्गा विधायक गजेंद्र यादव,अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, साजा विधायक ईश्वर साहू ,अलका बाघमार महापौर दुर्ग, मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष, विधानद कुशवाहा नगर पालिका अहिवारा, अरविंदर सिंह खुराना , दयानंद सोनकर, कमलेश्वर अध्यक्ष, पुरषोत्तम देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग लोकसभा के अनेक जनप्रतिनिधि सहित सैंकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक गण अत्यधिक संख्या में सैकड़ों लोग बधाई देने पहुँचे!






