ब्रेकिंग :- NDPS प्रकरण में संलिप्तता, पुरानी भिलाई थाना के सिपाही विजय धुरंधर को पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने किया सस्पेंड.... - Steel City Online News Portal

ब्रेकिंग :- NDPS प्रकरण में संलिप्तता, पुरानी भिलाई थाना के सिपाही विजय धुरंधर को पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने किया सस्पेंड….

IMG-20250401-WA0007.jpg

पुरानी भिलाई थाना में तैनात आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने एनडीपीएस मामले में संलिप्तता पाए जाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है

भिलाई नगर, 31 मार्च 2025:-  एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के द्वारा आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को निलंबित कर दिया गया हैनगर पुलिस अधीक्षक छावनी एक सप्ताह के भीतर मामले की प्राथमिक जांच कर प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश करेंगे

ज्ञातव्य हो कि कल पुरैना बस्ती से पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा करीब 13 किलो गांजा जप्त किया था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरक्षक 1654 विजय धुरंधर, तैनाती थाना पुरानी, भिलाई जिला-दुर्ग के द्वारा थाना पुरानी भिलाई के एनडीपीएस के प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के कारण आज अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में आरक्षक 1654 विजय धुरंधर को नियमानुसार जीयन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


scroll to top