बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी..पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले  03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.... - Steel City Online News Portal

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी..पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले  03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….

IMG_20250411_204320.jpg

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी
पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कुल 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
अलग-अलग मामलों में आरोपियों से ₹11,700 कीमत मूल्य का 107 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा 11 अप्रैल 2025:- “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज  11.04.2025 को थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण एवं भाटापारा शहर की पुलिस टीमों द्वारा घेराबंदी कर, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से ₹11,700 कीमत मूल्य का 107 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपियों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

लिकेश धृतलहरे  21 वर्ष निवासी ग्राम चोरहा नवागांव थाना सिमगा

हरिचंद देवांगन  28 वर्ष निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण

पुरुषोत्तम बांधे  50 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर


scroll to top