लीज मामले में प्रधानमंत्री, इस्पात मंत्री, मुख्यमंत्री और सेल बोर्ड से बात चल रही है जल्द निर्णय होगा.. 18% ब्याज दुनिया में कहीं पर भी नहीं लगता… सभी व्यापारी एक रहे बिखरे तो कमजोर होंगे…
भिलाई नगर 17 अप्रैल 2025:- लीज प्रकरण में बीएसपी प्रबंधन की नीतियों के विरुद्ध स्पष्ट नाराजगी नजर आ रही थी. ये व्यापारी लीज रिन्यूअल के लिए अभी मांगी जा रही राशि को लेकर नाराज हैं. उनका कहना है कि बीएसपी प्रबंधन के द्वारा अब लीज कर रिनुअल करने के लिए 300% से अधिक राशि मांगी जा रही है. अभी पूरा व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है. इतनी राशि लीज के नवीनीकरण हेतु दे पाना किसी के लिए भी असंभव जैसा है. ऊपर से प्रतिमाह भारी भरकम रेंट की अलग मांग की गई है.इस मुद्दे पर जिला प्रशासन से लेकर दिल्ली तक तो बात हो गई है लेकिन अभी तक कुछ हल निकलता नजर नहीं आ रहा है. वैसे अब दुर्ग सांसद विजय बघेल भी इन आंदोलनरत व्यापारियों के साथ आ गए हैं.

लीज मामले में प्रधानमंत्री, इस्पात मंत्री, मुख्यमंत्री और सेल बोर्ड से बात चल रही है जल्द निर्णय होगा.. 18% ब्याज दुनिया में कहीं पर भी नहीं लगता… सभी व्यापारी एक रहे बिखरे तो कमजोर होंगे…भिलाई इस्पात संयत्र के लीज मसले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन और व्यापारियों के बीच कानूनी दाव-पेंच के साथ एक दूसरे को अपनी ताकत दिखाने की कवायद तेज हो गई है। कुछ दिन पूर्व प्रबंधन द्वारा एक व्यापारी की दुकान सील करने के बाद से स्थिति और गंभीर हो गई है। इधर, सांसद विजय बघेल भी व्यापारियों, सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ खड़े हो गए हैं।
बुधवार को 400 से ज्यादा व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सांसद ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का ऐलान कर बीएसपी प्रबंधन की धुकधुकी बढ़ा दी है।



सांसद ने व्यापारियों से कहा कि वे बीएसपी द्वारा लगातार दिए जा रहे नोटिस से डरें नहीं। उन्होंने बताया कि लीज मसले पर उनकी सेल बोर्ड, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से बात चल रही है। उन्होंने कहा कि जब त क वहां से कोई निर्णय नहीं होता, तब-तक व्यापारियों से व्यक्तिगत तौर पर बीएसपी की नोटिस के क्रम में धनराशि नहीं जमा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन सबके बाद भी बात नहीं बनती है तो सभी व्यापारी आंदोलन करने के लिए तैयार रहें। इस तरह से बीएसपी का लीज मसला गंभीर स्थित में पहुंच गया है।

संकट के समय यदि मैं जनता के साथ खड़ा नहीं रहा – तो मेरा सांसद रहना व्यर्थ है, हर लड़ाई में उनके साथ.. विजय बघेल
बीएसपी लोगों के साथ बड़ा अन्याय कर रही है। राजस्व नियम को ताक में रखते हुए मनमाने ढंग से स्टील बोर्ड के आदेशों का हवाला देते हुए बीएसपी प्रबंधन मानसिक और आर्थिक रूप से व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं को बेवजह दबाव डाल रहा है, यह अन्याय है। इस अन्याय के खिलाफ में हमेशा खड़ा हूं। हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। मैंने व्यापारियों से कहा है कि आंदोलन के लिए तैयार रहें। मैं एक बार संसद में मांग रख चुका हूं और आगे भी इस मुद्दे को उठाउंगा।

मंत्री से भी अपनी बात रखी है। मंगलवार को कलेक्टर और ईडी पर्सनल की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि दो-तीन महीने में इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। लेकिन मेरा बीएसपी प्रबंधन से सवाल है कि जब समाधान निकाला जा रहा है तो बेवजह नोटिस पर नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं। समाधान तक प्रतीक्षा करना चाहिए। इस कठिन समय में यदि मैं अपनी जनता के साथ नहीं खड़ा रहा तो मेरा सांसद रहना व्यर्थ है। हम निर्णय होने तक लड़ाई चाहे जो भी कदम उठाने पड़े।



18 प्रतिशत ब्याज दुनिया में कहीं पर नहीं लगता
व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सांसद विजय बघेल ने बीएसपी प्रबंधन द्वारा लिए जा रहे टैक्स दर पर भी सवाल खड़ा किया। कहा कि बीएसपी प्रबंधन 18% ब्याज दर दुनिया के किसी भी देश में नहीं लिया जाता है। बीएसपी प्रबंधन व्यापारियों से 18% ब्याज मांग रहा है। एक लाख लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।
सभी व्यापारी एक रहें, बिखरे तो कमजोर होंगे
व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। आज आप तीन घंटे बैठे हैं, हो सकता है 30 दिन बैठना पड़े। मैं आपके साथ बैठूंगा। कलेक्टर के साथ बैठक में मैंने कह दिया, अगल कानून व्यवस्था बिगड़े चाहे बने, मैं हर हाल में अपने क्षेत्र की जनता और व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा।

