राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम पर जशपुर मे किया पौधा रोपण
जशपुर 24 अप्रैल 2025 :- राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी स्वर्गीय माता श्रीमती चंपावती डेका की स्मृति में कल्पवृक्ष के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्यक्ष मौजूद रहे।






राज्यपाल रमेन डेका का जशपुर हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका रक्षित पुलिस लाइन जशपुर हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डेका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह शामिल रहे।


