खदान में काम करने बाहर से आए युवकों ने गांव के युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी, मौके पर भारी भीड़ जमा, उतई थाना क्षेत्र का मामला….

IMG_20250509_141539.jpg

खदान में काम करने बाहर से आए युवकों ने गांव के युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी, मौके पर भारी भीड़ जमा, उतई थाना क्षेत्र का मामला


भिलाई नगर 09 मई 2025:- उतई थाना क्षेत्र के ग्राम छाटा में एक युवक की लड़ाई झगड़े में पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। वही डॉक्टर के अनुसार इसके शरीर पर ज्यादा चोट के निशान नहीं है। पीएम के बाद ही मौत कैसे हुईं इसकी जानकारी हो पाएगी।


जानकारी के मुताबिक ग्राम छाटा में भाटापारा में हरकिशन ख़ुटियारे के साथ वहीं पास में ही किराए के मकान में रहने वाले युवकों के साथ रात्रि को करीब 12 बजे विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि हरकिशन के साथ विवाद करने वाले लोग पास के ही खदान में काम करते थे।

वे बाहर से खाने कमाने के लिए यहां आए थे। विवाद के बाद मारपीट भी किए जाने की खबर है। जब युवक बेसुध हुआ तो उसे छोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे पाटन अस्पताल करीब 1 बजे ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी पूरा मामला। वही जानकारी मिली है कि विवाद करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।


scroll to top