CG शराब घोटाला ब्रेकिंग:-  शराब घोटाले में अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे बंद,....ED को कोर्ट की फटकार... - Steel City Online News Portal

CG शराब घोटाला ब्रेकिंग:-  शराब घोटाले में अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे बंद,….ED को कोर्ट की फटकार…

IMG_20250515_083549.jpg

शराब घोटाले में अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे बंद, जानें पूरा मामला

रायपुर 15 मई 2025:- छत्तीसगढ़ में हुए 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी की ओर से दर्ज प्रकरण में अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन जमानत मिलने के बाद भी ईओडब्ल्यू के प्रकरण पर जेल में रहना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुप शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह को सुप्रीम को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां शामिल थे, ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पेश किए गए सबूतों की कमी पर चिंता जताई और एजेंसी को बिना पर्याप्त प्रमाण के आरोप लगाने के लिए फटकार लगाई।

अरविंद सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल और अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने पैरवी की सुनवाई के दौरान, ईडी ने आरोप लगाया कि सिंह ने विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति के साथ मिलकर 4 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। हालांकि, जब अदालत ने पूछा कि क्या अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है, तो ईडी ने बताया कि वह फरार है। इस पर अदालत ने कहा कि ईडी के पास सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं और इस तरह के आरोप टिकाऊ नहीं हैं।

ईडी के अनुसार, यह घोटाला 2019 से 2022 के हुआ, जिसमें सरकारी शराब दुकानों से नकली होल लगाकर अवैध शराब बेची गई। इससे सरकार को व रुपये का नुकसान हुआ। इस घोटाले में कई सरकार अधिकारी और व्यापारी शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को चेतावनी दी है कि वह बिना पर्याप्त सबूत के आरोप न लगाए और जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए।

बता दें कि शराब घोटाला में शराब कारोबारी अरविंद सिंह को ईडी ने 12 जून 2023 को  भिलाई के रामनगर स्थित मुक्तिधाम से गिरफ्तार किया था।


scroll to top