श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में सर्टिफिकेशन वर्कशॉप का आयोजन - Steel City Online News Portal

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में सर्टिफिकेशन वर्कशॉप का आयोजन

1.jpg

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में सर्टिफिकेशन वर्कशॉप का आयोजन

भिलाई नगर 26 मई 2025:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई के कंप्यूटर विभाग द्वारा सर्टिफिकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया ये वर्कशॉप हमारे महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र अभिषेक साहू के स्टार्टअप Getset AI जो मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से पंजीकृत है के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया,

विभाग के विभागाध्यक्ष ठाकुर देवराज सिंह के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव सर ने इस वर्कशॉप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला आपने कहा कि वर्तमान समय में यदि हम न्यू टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं करते तो आज के समय से हम पीछे रह जाएंगे। तकनीकी का सही उपयोग आज वरदान साबित हो रहा है। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एल्युमिनी अभिषेक साहू उपस्थित रहे जो वर्तमान समय में कैम्ब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंगलोर के छात्र हैं।

अभिषेक साहू ने वर्कशाप में AI, Generative AI, NLP के बारे में संक्षिप्त में बताया एवं ML के मॉडल सर्वर में ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग को विस्तार पूर्वक समझाया, वेब स्क्रेपिंग स्किल्स, लाइव वेब होस्टिंग, CICD पाइप लाइन, Cloud computing, visualization data, Advance Python programming आदि उभरते टूल्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही डाकर, क्लाउड, फास्ट API, GIT हब एक्शन टूल्स का उपयोग लाइव प्रोजेक्ट बनाने के लिए कैसे करते हैं अभ्यास कराया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने कार्यक्रम की सफलता पर विभाग को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक साहू की टीम मानव बर्मन, हरनीश छाबड़ा, हर्ष वैष्णव, अनुष्ठा मित्तल, देव वेदांत, सानिध्य मिश्रा की विशेष भूमिका रही ।

इस वर्कशॉप में सहायक प्राध्यापक श्रीमती कविता कुशवाहा एवं बड़ी संख्या में कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी उपस्थित रहे।


scroll to top