भिलाई इस्पात संयंत्र यूनिवर्सल रेल मिल के कर्मचारी हुए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित.... - Steel City Online News Portal

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनिवर्सल रेल मिल के कर्मचारी हुए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित….

IMG_20250526_201442.jpg


यूनिवर्सल रेल मिल के कर्मचारी हुए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

भिलाई नगर 26 मई 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी के तहत संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में यूनिवर्सल रेल मिल के  विशाल श्रीवास्तव,  आकाश कुमार गुप्ता,  नवीन कुमार,  रतन कुमार साहू व  अशोक शर्मा को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम)  विशाल गुप्ता ने चयनित कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित होने वाले कार्मिक को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति कर्मठ योगदान की प्रशंसा की।


समारोह में महाप्रबंधक (यूआरएम)  शिशिर शुक्ला, महाप्रबंधक (यूआरएम)  रजत मुखर्जी, महाप्रबंधक (यूआरएम)  एलियास अहमद, महाप्रबंधक (यूआरएम)  भास्कर राॅय, महाप्रबंधक (यूआरएम)  डी एन बेहरा, महाप्रबंधक (यूआरएम)  रणबीर पाॅल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण सहित मानव संसाधन विभाग मिल जोन-2 से सहायक प्रबंधक सुश्री शिरीन शेक उपस्थित रही।पुरस्कृत कार्मिकों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ा है एवं उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

कार्क्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी श्री बहोरन लाल साहू ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भुवन लाल साहू ने विशेष योगदान दिया।


scroll to top