ईश्वरी देवी चंद्राकर नहीं रही… शुक्रवार 30 मई को सुबह 11:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर होगा अंतिम संस्कार… अर्जुंदा वाले केशव चंद्राकर की धर्मपत्नी, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर की मां थी….
दुर्ग 29 मई 2025:- अर्जुंदा वाले केशव चंद्राकर की धर्मपत्नी श्रीमती ईश्वरी देवी चंद्राकर का आज दोपहर 3:00 बजे निधन हो गया वे 85 साल की थी पिछले कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रही श्रीमती ईश्वरी देवी चंद्राकर ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है उनकी अंतिम यात्रा 30 मई 2025 को 11:00 बजे उनके निवास स्थान – आदित्य पथ जोन 2 स्ट्रीट 6B न्यू आदर्श नगर दुर्ग से रवाना होगी.

मुक्तिधाम शिवनाथ नदी दुर्ग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा वे श्री केशव चंद्राकर अर्जुंदा वाले की पत्नी , श्रद्धा चंद्राकर, विश्वास चंद्राकर (सेवानिवृत अतरिक्त पुलिस अधीक्षक), संकल्प चंद्राकर, धीरज चंद्राकर, स्वामी सुहृदानंद
की मां थी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।steel city on line परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। RUN WITH FUN TEAM MEMBER ने श्रीमती ईश्वरी देवी चंद्राकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।



