विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया….

IMG-20250530-WA0814.jpg

विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा रक्षित केंद्र दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी लिया गया।

DIRG 30 मई 2025 :- शुक्रवार को पुलिस लाईन जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई।

सलामी पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात स्वान दल, बैंड पार्टी तथा शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया।

कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी वाहनों के रखरखावों का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई। परेड पश्चात उत्कृष्ट विवेचना करने वाले विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान जिले में पदस्थ श्री हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक लाइन, श्री अनूप लकड़ा अनुविभागीय उप पुलिस अधीक्षक पाटन , श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे


scroll to top