ब्रेकिंग:- मछली के विवाद पर आदर्श नगर कैंप 01 में गोली चली... आरोपी फरार तलाश जारी... - Steel City Online News Portal

ब्रेकिंग:- मछली के विवाद पर आदर्श नगर कैंप 01 में गोली चली… आरोपी फरार तलाश जारी…

IMG_20250602_004415.jpg

ब्रेकिंग:- मछली के विवाद पर आदर्श नगर कैंप 01 में गोली चली… आरोपी फरार तलाश जारी…

भिलाई नगर 02 जून 2025:- मछली के विवाद पर से संध्या के समय दो दोस्तों में तनातनी हुई रात्रि 9:00 बजे के करीब आपसी विवाद पर से रवि नामक व्यक्ति ने सूरज के घर पर जाकर फायर कर दिया हालांकि फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है गोली चलने की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच  गया घटना आदर्श नगर कैंप 01 का बताया जाता है सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विवेचना शुरू कर दिया फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है रवि फिलहाल जामुल क्षेत्र में रहता है उसका एक घर रायपुर में भी बताया जाता है आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है रवि की तलाश में पुलिस टीम रवाना किया गया है।

रविवार की रात दो दोस्तों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। एक ने दूसरे पर ना सिर्फ बंदूक तान दी, बल्कि फायरिंग भी की। मामला कैंप 1 के आदर्श नगर का है। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को खोज रही है। बताया जा रहा है कि, फायरिंग आपसी रंजिश के कारण हुई।

मछली की मामूली बात पर फायरिंग

छावनी टीआई नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे की घटना है। रवि और सूरज यादव दोस्त है। पहले शराब के व्यवसाय में साथी थे। वर्तमान में रवि मुरमुंदा स्थित फार्म हाउस से मछली व्यवसाय करता है। वह दोस्त सूरज यादव के घर मछली लेकर आया था, लेकिन सूरज ने मछली लेने से इनकार कर दिया।

छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी नवी  मोनिका  पांडेय और सीएसपी हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि छावनी के आदर्श नगर कैंप में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस अभी-अभी मौके पर उपस्थित हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तस्दीक के उपरांत ही अलग से जानकारी दी जा सकेगी। पुलिस के अनुसार शाम 5:00 बजे आरोपी और प्रार्थी के बीच मछली पर से विवाद शुरू हुआ उसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते निकल गए रात्रि 9:00 बजे के करीब रवि नामक व्यक्ति ने सूरज के घर पर पहुंचकर फायरिंग कर दी और भाग खड़ा हुआ


scroll to top