वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व्दारा दुर्ग अनुविभाग के थानों की ली गयी समीक्षा बैठक …लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु दिया गया निर्देश…

IMG-20250613-WA1105.jpg

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्दारा दुर्ग अनुविभाग के थानों की ली गयी समीक्षा बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु दिया गया निर्देश

भिलाई नगर 13 जून 2025:- आज 13 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल  जिला दुर्ग द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग अनुविभाग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी का समीक्षा बैठक लिया गया।

जिसमें दुर्ग अनुविभाग के थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विवेचक गण उपस्थित आए जिन्हें लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत आवेदनों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने एव ऑपरेशन तलाश के तहत अधिक से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब करने व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं  हेमप्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे ‎


scroll to top