दुर्ग पुलिस की जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही….पृथ्वी पैलेस के पीछे 52 पत्तों से हार-जीत का दॉव लगाकर जुआ खेल रहे 18 गिरफ्तार

दुर्ग 16 जून 2025 :- पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजोरा पुलिस चौकी ने जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है इन जुआड़ि़यों से 10.82 लाख रु नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश एवं 20 मोबाईल जप्त किया गया

16.जून.2025 को ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे में 52 पत्ती ताश से रुपये पैसों का हार-जीत दाँव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई।







उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध रुप से 52 पत्ती ताश से रुपये पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा गया । जुआ की रकम कुल 10.82 लाख- रु नगदी व 20 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध छ0ग० जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2).5 के तहत कार्यवाही की गई है।




उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे, चौकी प्रभारी अंजोरा, प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर एवं हिरेन्द्र निषाद की उल्लेखनीय भूमिका रही ।







गिरफ्तार आरोपी –
- दिनेश जोशी 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी
- हर्षित जैन 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग
- साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग
- गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग
- संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव
- भवीन जैन 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग
- पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग
- नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग ।
- चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग
- टेकेश्वर देवांगन 27 साल उरला थाना मोहनगर
- नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव
- हर्ष देवांगन 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग
- भुनेश्वर चंद्राकर 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर
- हेमलाल ढीमर 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर
- खुशाल सरवैया 31 साल तकियापारा दुर्ग
- मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग
- विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग
- भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग


