शैलेंद्र सिंह क्षत्रिय कल्याण सभा के अध्यक्ष बने… सुनील कुमार सिंह मंत्री, संजय सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए….

भिलाई नगर 26 जून 2025 :- क्षत्रिय कल्याण सभा (पंजीयन क्रमांक 9687) भिलाई नगर के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह , मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष के पद पर संजय सिंह राठौड़ निर्विरोध चुन लिए गए। इस आशय की घोषणा चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी बद्री प्रसाद सिंह, एवं अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की है।

चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में निर्विरोध चुने गए 17 सदस्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पदाधिकारी का चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को पदाधिकारी के निर्वाचन के लिए अधिकृत किया गया मंत्री के पद पर सुनील कुमार सिंह कोषाध्यक्ष का दायित्व संजय सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष पद पर दया सिंह,व राजेश सिंह, सह मंत्री विजय सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, संगठन मंत्री मानवेंद्र चंद सिंह एवं प्रचार मंत्री का दायित्व नागेंद्र सिंह को सौपा गया है।


कार्यकारिणी में सुरेश चंद, संजय सिंह, अरविंद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, श्रीमती करुणा सिंह परिहार, राम नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, अनुज कुमार सिंह को रखा गया है

कार्यकारिणी में दो मनोनीत सदस्य के रूप में अतेंद्र सिंह, एवं अशोक सिंह को शामिल किया गया है कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई नगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।