श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में नेत्र उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न…श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का किया दर्शन…महाप्रभु रथयात्रा हेतु तैयार

IMG-20250626-WA1735.jpg

श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में नेत्र उत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न
श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का किया दर्शनमहाप्रभु रथयात्रा हेतु तैयार

भिलाई नगर 26 जून 2025:- श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर - 4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 56 वी रथयात्रा महोत्सव 2025 मनाने जा रही है। आज 26 जून 2025 को महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया ।

आज  26 जून 2025 को श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव का आयोजन पंरम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बिमारी के बाद आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। नेत्र उत्सव का पारम्परिक पूजा अर्चना, हवन-पूजन समाजसेवी श्री संजय मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया। पुरोहित श्री पितवास पाढ़ी ने संपूर्ण विधि विधान से महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी को रत्न सिंहासन पर आरुढ़ किया। पूजा अर्चना के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्शन किया। नेत्र उत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्शन किया। आज रथ पर ध्वज स्थापित किया गया।

सफल बनाने में इनका है योगदान

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई, अनाम नाहक,बीसी बिस्वाल,बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वांई, निरंजन महाराणा,सुशान्त सतपथी, प्रकाश दास, कालू बेहरा, रंजन महापात्र, प्रकाश स्वांई,एस सी पात्रो,जगन्नाथ पटनायक,रवि स्वांई, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा,एस दलाई, कैलाश पात्रो,वी के होता,हिमांशु शांती,सुदर्शन शांती ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

विधायक श्री रिकेश सेन करेंगे छेरा पंहरा

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा  27 जून 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 1-30 बजे सेक्टर-4,सड़क-15 में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सेंट्रल ऐवेन्यु होते हुये सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुंण्डिचा मंडप में पंहुचेगी। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में वैशाली नगर के विधायक  रिकेश सेन के करकमलों से छेरा पंहरा का धार्मिक अनुष्ठान संपंन्न किया जायेगा। पुरी में यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है। अतः सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि इस पवित्र व महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करने हेतु मंदिर प्रांगण में दोपहर 1-30 बजे उपस्थित होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का पुण्य दर्शन प्राप्त करें।


scroll to top