मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि….

IMG-20250628-WA1181.jpg

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर, 28 जून 2025:-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोकियाखार पहुंचकर
विधायक श्रीमती गोमती साय की माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


scroll to top