भिलाई इस्पात संयंत्र के 21 कार्यपालकों को दी गई भावभीनी विदाई…..
भिलाई इस्पात संयंत्र के 21 कार्यपालकों को दी गई भावभीनी विदाई
भिलाई नगर 28 जून 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के खदानों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ 21 कार्यपालकों के 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त के उपलक्ष्य में उन कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन 28 जून 2025 को इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी के अध्यक्ष एन के बंछोर ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश और सेवा प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने सेल में अपने सेवा अनुभव और सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। जून 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कार्यपालकों में शामिल हैं-महाप्रबंधक (ओपी-2) श्री पूर्ण चंद्र बाग, महाप्रबंधक (एस्टेट) श्री विजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (एफ एंड पी शॉप) श्री सुधाकर नंदकर, महाप्रबंधक (प्रोपेन स्टोरेज) श्री रमेश प्रसाद अहिरवार, महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) श्रीमति सुमिता डे, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री सनत कुमार बाला, उप महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री प्रशांत जोशी, सहायक महाप्रबंधक (एलए) श्री सुभाष भाई पटेल, सहायक महाप्रबंधक (ओपी-2) श्री डोमार सिंह साहू, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) श्री बीजू जॉर्ज, सहायक महाप्रबंधक (टीईईडी) श्री जय प्रकाश पांडे, सहायक महाप्रबंधक (प्लांट गैरेज) श्री प्रवींद्र कुमार कांबले, सहायक महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री शांति स्वरूप मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (आईओसी-माइन्स) श्री रजत कुमार बनर्जी, सहायक महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री भीमराव फुसे, वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल) श्री प्रशांत कुमार देशपांडे, वरिष्ठ प्रबंधक (सीओसीसीडी) श्री के निखाले, वरिष्ठ प्रबंधक (मार्स) श्री ताल सिंह वर्मा, प्रबंधक (आईओसी-माइन्स) श्री अजीत कुमार किंडो, प्रबंधक (सीएमएम) श्री अरविंद ताराचंद रामटेके, जेओ (ओएचपी) श्री गोवर्धन लाल टंडन।
सेवाकाल के दौरान शासकीय कर्मचारी से नहीं की जा सकती वसूली (Recovery)…. बिलासपुर 07 अप्रैल 2025:- ग्राम एवं पोस्ट-सुरडोंगर, जिला-बालोद निवासी सत्यनारायण सोनेश्वर तहसील-डौण्डी, जिला-बालोद में राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ…
बिलासपुर, 4 सितम्बर, 2024- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कल बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर…
रायपुर 26 अप्रैल 2022:– मंगलवार को 2003 बैच के IPS पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. पाल ने रायपुर रेंज आईजी का पदभार ग्रहण कर लिया। रायपुर रेंज के आईजी डॉ.आनंद छाबड़ा ने उन्हें गुलदस्ते देकर स्वागत करते…
श्रीमती विमला पहाड़े का 94 साल की उम्र में निधन… बुधवार 17 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे रिसाली मुक्ति धाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार… सेवानिवृत्त उपपुलिस अधीक्षक विनोद पहाड़े की मां थी… भिलाई नगर…