भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम ने जून’ 25 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया…

IMG-20250704-WA1484.jpg


यूआरएम ने जून’ 25 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया


भिलाई नगर 04 जून 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने जून’ 2025 माह में विभिन्न प्रोडक्शन पैरामीटर्स रोलिंग, फिनिशिंग, पैनल वेल्डिंग और पैनल निरीक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। मिल ने 83,046 टन प्राइम रेल उत्पादन कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया है, जो मार्च’ 24 में दर्ज पिछले उत्पादन रिकॉर्ड 82,964 टन से अधिक है। इस कड़ी में यूआरएम ने जून माह में 10,999 नग रोलिंग, 86,150 टन फिनिशिंग, 5,140 नग पैनल वेल्डिंग और 5,172 नग पैनल निरीक्षण का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया है।


शॉप ने प्रथम तिमाही में भी प्राइम रेल, फिनिश्ड रेल और रोलिंग के क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करते हुए क्रमशः 2.31 लाख टन, 2.40 लाख टन और 30,805 नग उत्पादन किया है। आने वाले समय में शॉप अपनी रेटेड क्षमता को प्राप्त कर, भारतीय रेल की मांगों को पूरा करेगी।
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर यूआरएम टीम को बधाई दी तथा इस उपलब्धि को संभव बनाने में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कार्यस्थल की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने तथा सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस उपलब्धि पर यूआरएम व शॉप टीम को बधाई देते हुए महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम)  विशाल गुप्ता ने कहा कि यह सफलता टीम की निरंतर निरक्षण और रखरखाव तथा कठिन परिश्रम से प्राप्त हुयी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एसएमएस-2 एवं 3, ट्रैफिक, पीपीसी, आरसीएल, इंस्ट्रूमेंटेशन, ए.एंड.डी. विभागों एवं इंस्पेक्शन एजेंसी राइटस के पूर्ण सहयोग एवं केंद्रीय व शॉप अनुरक्षण टीमों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


scroll to top