पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग की मौत...... मॉर्निंग वॉक के लिए जाते समय हुआ हादसा.... - Steel City Online News Portal

पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग की मौत…… मॉर्निंग वॉक के लिए जाते समय हुआ हादसा….

IMG-20250705-WA1196.jpg

पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग की मौत
00 मॉर्निंग वॉक के लिए जाते समय हुआ हादसा


दुर्ग 05 जुलाई 2025:- पिकअप वाहन की ठोकर से बुजुर्ग व्यापारी की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुजुर्ग घर से स्कूटी लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान गया नगर दुर्ग निवासी रतनचंद संचेती ( 75 वर्ष ) के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक गया नगर से 5 जुलाई की सुबह रतनचंद संचेती रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। तभी पिकअप वाहन टाटा एस सीजी 07 बीक्यू 3909 ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर में उनकी दुकान है।


scroll to top