वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पी. सोलोमन कों स्टार लगाकर उप निरीक्षक आर्म्स के पद पर पदोन्नत होने की दी बधाई….

:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा नवनियुक्त उप निरीक्षक (आर्म्स) कों विभाग द्वारा प्रदत्त नए दायित्वों के निर्वहन हेतु दी गई शुभकामनाएं।
:- विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मे समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य मे किया गया पदोन्नत।

दुर्ग 06 जुलाई 2025:- छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस/सशस्त्र बल (आर्म्स) शाखा मानक पदोन्नति प्रक्रिया S.O.P. 2010, दिनांक 30.10.2010 में निहित प्रावधानानुसार सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) से उप निरीक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नति प्रक्रिया वर्ष 2025 अंतर्गत योग्यता सूची वर्ष-2025 के आधार पर निम्नलिखित सहायक उप निरीक्षक (आर्म्स) को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से उप निरीक्षक (आर्म्स) के पद पर पदोन्नत किया जाकर उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए इकाई में आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता हैः
पदोन्नति की सूची जारी होने पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उपनिरीक्षक (आर्म्स) पी.सोलोमन कों स्टार लगाकर बधाई दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा उप निरीक्षक पी सोलोमन कों पदोन्नति पश्चात उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त नए दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई।



शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद प्रकाश तिवारी भी उपस्थित थे पी. सोलोमन का तबादला सातवीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में पदोन्नति के उपरांत पदस्थ किया गया है. दसवीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरगुजा में लंबे समय से पदस्थ पी. सोलोमन लंबे समय से दुर्ग पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे।