बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने लूटकांड के मास्टर माइंड नक्सली को बिहार के डेहरी ऑन सोन से किया गिरफ्तार..बलरामपुर जिले के थाना चलगली अंतर्गत ग्राम मानपुर में वर्ष 2022 में हुए लूटकांड का था मास्टरमाइंड, नक्सली के पास से भरमार बंदूक भी बरामद, छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज है मुकदमा…

IMG-20250718-WA0001.jpg

पुलिस ने लूटकांड के मास्टरमाइंड नक्सली को बिहार के डेहरी ऑन सोन से किया गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के थाना चलगली अंतर्गत ग्राम मानपुर में वर्ष 2022 में हुए लूटकांड का था मास्टरमाइंड, नक्सली के पास से भरमार बंदूक भी बरामद, छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज है मुकदमा

बलरामपुर 17 जुलाई 2025:-  छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के थाना चलगली अंतर्गत ग्राम मानपुर में वर्ष 2022 में हुए लूटकांड के मास्टरमाइंड नक्सली आगर साय को बिहार में रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से बलरामपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है। नक्सली के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कुसमी थाना, रामचंद्रपुर थाना, रघुनाथनगर थाना और सूरजपुर जिले के चांदनी थाना में मुकदमा दर्ज है।

उपरोक्त जानकारी बलरामपुर-रामानुजगंज के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, चलगली थाना के ग्राम मानपुर निवासी कमलेश गुप्ता के घर 13 जनवरी, 2022 की रात्रि करीब 9 से 10 बजे के बीच 5-6 अज्ञात नकाबपोश बंदूकधारियों ने नक्सली संगठन बताकर पीड़ित को धमकी देकर मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात संग 2.20 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। चलगली थाने में मुकदमा दर्ज

होने के बाद पुलिस इनकी तलाश में थी। एसपी ने बताया कि, इससे पूर्व घटना में शामिल 7 आरोपित प्रवीण खेस्स उर्फ नेपाली (36 वर्ष) साकिन ढोढा केसरा थाना लखनपुर जिला सरगुजा, संजय चक्रधारी (29 वर्ष) राजापुर खालपारा थाना सीतापुर, लालबाबू उर्फ सोनू उर्फ उमाशंकर चक्रधारी (23 वर्ष) साकिन चरचा खरवत जमनीपारा थाना चरचा जिला कोरिया, रामबरत अगरिया (28 वर्ष) साकिन गोवर्धनपुर थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर, सुन्दरलाल साहू (32 वर्ष) साकिन चोंगा थाना चांदनी बिहारपुर जिला सुरजपुर, मुखलाल यादव (34 वर्ष) साकिन बिलयतीखैर थाना चीनिया जिला गढ़वा झारखंड, विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, इस प्रकरण का मास्टरमाइंड और नक्सलीआगर साय उर्फ सुनील (36 वर्ष) थाना त्रिकुंडा निवासी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

एसपी ने बताया कि, घटना के बाद से आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से नक्सली आगर साय को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से भरमार बंदूक भी बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कुसमी थाने में, रामचंद्रपुर थाने में, रघुनाथनगर थाने में और सूरजपुर जिले के चांदनी में मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में चलगली थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारद्वाज, उप निरीक्षक सुबल सिंह, प्रधान आरक्षक नागेंद्र पांडेय, आरक्षक संजय जायसवाल, राजकिशोर पैकरा, राजकुमार मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।


scroll to top