गुडगांव मानेसर की एन.एस.जी. की टीम द्वारा वीआईपी सुरक्षा में लगे 197 निज सुरक्षा अधिकारी (PSO) एवं 44 पुलिस वाहन चालकों को दिया गया  प्रशिक्षण - Steel City Online News Portal

गुडगांव मानेसर की एन.एस.जी. की टीम द्वारा वीआईपी सुरक्षा में लगे 197 निज सुरक्षा अधिकारी (PSO) एवं 44 पुलिस वाहन चालकों को दिया गया  प्रशिक्षण

IMG-20250808-WA2263.jpg

गुडगांव मानेसर की एन.एस.जी. की टीम द्वारा निज सुरक्षा अधिकारी (PSO) एवं पुलिस वाहन चालकों का प्रशिक्षण सत्र का समापन

रायपुर 8 अगस्त2025 :- वर्तमान समय में व्हीआईपी सुरक्षा, पुलिस की महत्वपूर्ण ड्यूटी मे से एक है, उक्त ड्यूटी में कार्यरत जवानो को समय-समय पर अपने कौशल एवं व्यवसायिक दक्षता में वृद्धि करना आवश्यक होता है, इसी उद्देश्य की पूर्ती हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता,  अमित कुमार, भारतीय पुलिस सेवा के प्रयास एवं मार्गदर्शन में व्हीआईपी सुरक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारी को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एन.एस.जी. मानेसर (गुड़गांव) की 13 सदस्यीय दल विगत 14 जुलाई 2025 से रायपुर में रहकर प्रशिक्षण दे रही है।

व्हीआईपी सुरक्षा में कार्यरत जवानों के साथ-साथ पुलिस के वाहन चालकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान सुरक्षा के मद्देनजर होता है, इसलिए जवानो के साथ-साथ पुलिस के वाहन चालकों को भी 06 दिवसीय टैक्टीकल ड्रायविंग प्रशिक्षण एनएसजी द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रयोजन हेतु प्रथम बैच में  14.07.2025 से 26.07.2025 तक 79 एवं द्वितीय बैच  28.07.2025 से 08.08.2025 तक 112 कुल 197 पीएसओ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के 44 वाहन चालकों को 06 दिवसीय, आपातकालिन स्थिति में किये जाने ड्रील एवं व्हीआईपी सुरक्षा में किये जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना में पीएसओ एवं पुलिस वाहन चालकों का संयुक्त अभ्यास एनएसजी के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें आपातकालीन परिस्थिति में वाहन चालकों एवं पीएसओ द्वारा क्या किया जाना है विस्तार से डेमो एवं ड्रिल के द्वारा समझाया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता  अमित कुमार, भा.पु.से., द्वारा डेमो ड्रील का मुवायना किया गया। विदित हो कि वर्ष 2023 से लगतार एनएसजी का प्रशिक्षण दस्ता रायपुर आकर छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन चालकों एवं व्हीआईपी सुरक्षा मे कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कार्य रही है।

एनएसजी ग्रुप कमांडर  अशोक कुमार पी. ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिस जवानों की सराहना किया तथा पुलिस जवान के धैर्य तथा समर्पण की भावना से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही।

सेनानी व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी ने सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा प्रशिक्षणार्थियों की संख्या आदि के बारे में बताया तथा पुलिस में प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया साथ ही एनएसजी प्रशिक्षण टीम के द्वारा दी जा रही प्रशिक्षण की सराहना की एवं बताया कि सुरक्षा में कार्यरत जवानो को रायपुर में बेसिक पीएसओ कोर्स के अलावा उच्च प्रशिक्षण हेतु CRPF ट्रेनिंग सेन्टर ग्रेटर नोएडा, मोईनाबाद तेलंगाना पुलिस, NSG ट्रेनिंग सेन्टर मानेसर भी भेजा जाता रहा है।

एम.एम. कोटवानी भा.पु.से ने व्हीआईपी सुरक्षा में लगे जवानो को नियमित व्यायाम, योगा कर अपने आप को मानसिक एवं शारीरिक रुप से स्वस्थ्य रखने की सलाह दी।

पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था  बालाजीराव सोमावार, भा.पु.से ने व्हीआईपी सुरक्षा में लगे जवानो को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को अपडेट एवं अपग्रेड रखने की बात कही।

अति. पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता ने अपने आशीष वचन में छत्तीसगढ़ के वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए एनएसजी दल को श्रेष्ठ प्रशिक्षण दल बताया। व्हीआईपी सुरक्षा में लगे जवानों एवं चालकों को भविष्य में भी लगातार प्रशिक्षण दिये जाने पर जोर देते हुये भविष्य में पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने कहा गया। श्री अमित कुमार द्वारा एन.एस.जी. के प्रशिक्षकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा एनएसजी द्वारा राज्य के व्हीआईपी सुरक्षा में लगे जवानों को लगातार प्रशिक्षण दिये जाने की बात कही। 08.08.2025 को डेमो ड्रिल अभ्यास एवं समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अति. पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार भा.पु.से. के साथ पुलिस महानिरीक्षक, (कानून एवं व्यवस्था) श्री बालाजीराव सोमावार, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, (विशेष शाखा) श्री एम.एल. कोटवानी, भा.पु.से., सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, श्री पुष्कर शर्मा, भा.पु.से., एन.एस.जी. के टीम प्रभारी श्री अशोक कुमार पी. के साथ 12 सदस्यीय एन.एस.जी. प्रशिक्षण दल एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

08 अगस्त को डेमो ड्रिल अभ्यास एवं समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि अति. पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता)  अमित कुमार भा.पु.से. के साथ पुलिस महानिरीक्षक, (कानून एवं व्यवस्था)  बालाजीराव सोमावार, भा.पु.से., उप पुलिस महानिरीक्षक, (विशेष शाखा)  एम.एल. कोटवानी, भा.पु.से., सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी,  पुष्कर शर्मा, भा.पु.से., एन.एस.जी. के टीम प्रभारी  अशोक कुमार पी. के साथ 12 सदस्यीय एन.एस.जी. प्रशिक्षण दल एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डेमो कार्यक्रम में व्हीआईपी के काफिले में बाहरी आक्रमण होने पर पीएसओ द्वारा दिये जाने वाले प्रतिक्रिया के बारे में प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम के आभार प्रदर्शन  पुष्कर शर्मा, सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी द्वारा किया गया।


scroll to top