भिलाई में दोहरा हत्याकांड ब्रेकिंग :- नेवई बस्ती में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या.. आरोपी गिरफ्तार

IMG_20250809_154241.jpg

भिलाई में दोहरा हत्याकांड ब्रेकिंग :- नेवई बस्ती में चाकू मारकर दो युवकों की हत्या.. आरोपी गिरफ्तार

भिलाई नगर 9 अगस्त 2025:- रक्षाबंधन के पूर्व शुक्रवार – शनिवार की  की रात्रि नेवई बस्ती के दुर्गा मंच के समीप रात्रि 9:30 बजे के करीब दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने शासकीय अस्पताल दुर्ग में दमतोड़ दिया गट्टा की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, नेवई के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमलभान सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे दो युवकों की हत्या करने वाले आरोपी युवक को दे रात्रि पुलिस ने सुपेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार रात नेवई के दशहरा भाठा में दो युवकों की हत्या हो गई. एक युवक ने हत्या की इन घटनाओं को अंजाम दिया. यह घटना दो-तीन दिन पहले हुए एक मामूली विवाद का नतीजा है, जिसमें दो युवको का झगड़ा आरोपी के पिता से हुआ था. इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

(आरोपी निखिल भारती )
(मृतक गौरव कोसरिया)

आपसी विवाद में दो युवकों की हत्याः शुक्रवार रात नेवई थाना अंतर्गत दशहरा भाठा में 21 वर्षीय आरोपी निखिल भारती ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान चिंतामणि साहू डब्बू (21 वर्ष) और गौरव कोसरिया (22 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वारदात की जड़ दो-तीन दिन पहले हुई एक मामूली कहासुनी है. मृतकों का विवाद आरोपी के पिता से हुआ था, जिससे आक्रोशित निखिल भारती  पिता वेद भारती ने यह कदम उठाया. घटना के दौरान चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूप से घायल गौरव कोसरिया को तुरंत अस्पताल ल जाया गया. जहां इलाज के दौरान गौरव ने भी दम तोड दिया।

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने Steel City online को बताया कि बीती रात आपसी विवाद को लेकर आरोपी निखिल ने अपने हमउम्र के दो युवकों की चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई. मामले में आरोपी को सुपेला से गिरफ्तार किया गया है.

(मृतक चिंतामणि साहू डब्बू )

सीएसपी ने आगे बताया कि आरोपी निखिल भारती के पिता के साथ दोनों युवकों का विवाद हुआ था. जिसके बाद आक्रोशित आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक गौरव कोसरिया पर कई मामले दर्ज है. थाने का गुंडा बदमाश था. गौरव कोरिया पूर्व में भी हत्या के मामले में अपचारी बालक के रूप में  गिरफ्तार हो चुका है वही चिंतामणि साहू मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा करवाई किया गया था जबकि आरोपी निखिल भारती हार्डवेयर दुकान में कार्यकर्ता था फिलहाल नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.


scroll to top