अंतरजातीय  विवाह करने पर गुरुद्वारा में नहीं होंगे फेरे, बैठक में लिया निर्णय...सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां रही शामिल.... - Steel City Online News Portal

अंतरजातीय  विवाह करने पर गुरुद्वारा में नहीं होंगे फेरे, बैठक में लिया निर्णय…सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां रही शामिल….

IMG_20250810_123140.jpg

अंतरजातीय विवाह करने पर गुरुद्वारा में नहीं होंगे फेरे, बैठक में लिया निर्णय

भिलाई नगर 10 अगस्त 2025:- छत्तीसगढ़ सिख पंचायत सदस्यों सहित सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की गुरुद्वारा बाबा दीप सिंघ सुपेला मे सिख पंचायत अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साल शताब्दी समारोह को लेकर एक बड़ा गुरमत समागम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अंतर्राजतीय विवाह करने पर गुरुद्वारे में लावा फेरे की अनुमति नही होगी।

सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां रही शामिल

सिख पंचायत सचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि बैठक का प्रमुख मुद्दा पाठी सिंघो के पाठ की भेंटा (गुरु ग्रंथ के पाठ करने की दक्षिणा) को लेकर किया गया था जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख पंचायत द्वारा सर्व सहमति से 4800रु में 1200रु बढ़कर 6 हजार रु कर दिया गया। जिससे पाठ करने वाले लोगो में खुशी दिखाई दी। बैठक के दौरान दूसरा मुद्दा अंतरजातीय विवाह पर था जिस पर सिख समाज की लड़की दूसरे धर्म में शादी करती है तो गुरुद्वारे में लावा फेरे की मान्यता नहीं दिए जाने पर सहमती बनी।

तीसरे मुद्दे के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर 6 कमेटी एवं गुरुनानक स्कूल के कार्य को लेकर लगातार विवाद करने वालों पर कार्रवाई एवं एक्शन लिया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में मेंबरशिप लेने पर चर्चा की गई। जिसमें अगली बार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सहमति एवं निर्वाचन मेंबरशिप के मेंबरों के आधार पर ही कि जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सिख यूथ फोरम भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू, सिख पंचायत के वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गाँधी, पलविंदर सिंह रंधावा, हरभजन सिंह चहल, गुरमीत सिंह चहल, इंद्रपाल सिंह सैनी, अरविंदर सिंह खुराना, सिकंदर सिंह, जसवीर सिंह सैनी, हरपाल सिंह, बलदेव सिंह, बीबी कुलवंत कौर, सतवंत सिंह, अवतार सिंह सहित सभी सिख समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।


scroll to top