श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में ‘उद्गम’ कार्यक्रम का आयोजन….

IMG-20250812-WA13251.jpg


श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में ‘उद्गम’ कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई नगर 13 अगस्त 2025:-  श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में संचालित MBA, MCA, BBA एवं BCA पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ‘उद्गम’ INDUCTION कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के CHAIRMAN इंजीनियर  आई. पी. मिश्रा, PRESIDENT डॉ. (श्रीमती) जया मिश्रा, CEO INFRASTRUCTURE, PLANNING AND DEVELOPMENT  रुद्रांश मिश्रा, SSPU के कुलपति डॉ. ए. के. झा, SSTC के निदेशक डॉ. पी. बी. देशमुख, SSPU की रजिस्ट्रार डॉ. स्मिता सेलट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में इन पाठ्यक्रमों के महत्व एवं अवसरों पर प्रकाश डाला।
अपने आशीर्वचन में  आई. पी. मिश्रा  ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने एवं उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. (श्रीमती) जया अभिषेक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में संस्था के गौरव रहे पूर्व विद्यार्थियों का उल्लेख करते हुए उन्हें नए छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। FMS के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरन सरकार एवं MCA की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका श्रीवास्तव ने अपने-अपने विभागों की विशेषताओं एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और नए विद्यार्थियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर FMS एवं MCA विभाग के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत संस्था की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए दोपहर के भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का समापन डॉ. पंकज बाहेती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


scroll to top