ब्रेकिंग :- नेवई थाना प्रभारी कमल सिंह सेंगर, स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू, व उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम पर 2-2 हजार का अर्थ दंड… आरक्षक जगमोहन साहू का एक साल का इंक्रीमेंट रोका… कार्यों में लापरवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने की कार्यवाही

IMG_20250815_073943.jpg

भिलाई नगर 15 अगस्त 2025:- युवती के लापता होने की रिपोर्ट लिखने में लापरवाही,नेवई थाना में गुंडा लिस्ट न खोलने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यवाही करते हुए स्मृति नगर चौकी प्रभारी नेवई थाना प्रभारी सहित तीन सब उपनिरीक्षक पर दो-दो हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया है

एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु समेत तीन एसआई पर 2 हजार का अर्थदंड लगाया है। साथ ही नेवई के एक आरक्षक का एक साल का इंक्रीमेंट भी रोका है। 14 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरती है। इस वजह से चौकी प्रभारी को 2 हजार का अर्थदंड से दंडित किया गया है।

मॉडल टाउन निवासी हेमचंद्र सिल्हरे की 26 वर्षीय बेटी 27 जुलाई को नौकरी की तलाश में पूणे गई थी। 8 अगस्त को उसकी परिजनों से बातचीत हुई। 10 अगस्त को प्रार्थी की बेटी ने वॉटसएप कॉल से बताया कि वह वृंदावन में है इसके बाद प्रार्थी की बेटी का  मोबाइल बंद हो गया। परेशान होकर हो प्रार्थी ने चौकी जाकर तीन बार रिपोर्ट दर्ज करने की कोशिश की  दो दिन बाद पुलिस ने गुम इंसान कायम किया। इसी लापरवाही और उदासीनता की किया गया। वजह से चौकी प्रभारी को 2000 से दंडित किया गया है।

इसी तरह गुंडा लिस्ट नहीं खोलने की वजह से नेवई थाना प्रभारी एसआई कमल सिंह सेंगर और सुरेंद्र तारम पर 2-2 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं आरक्षक जगमोहन साहू की आगामी एक वेतनवृद्धि एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभार से रोक दी गई है।

8 अगस्त की रात नेवई इलाके में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। घटना में डब्बू और गौरव की मौत हो गई। डब्बू के खिलाफ 7 और गोरव के खिलाफ 4 अपराध पहले से दर्ज थे। आदतन अपराधी के विरुद्ध गुंडा बदमाश खोलने के लिए पहले ही निर्देश दिए गए थे। आदेश में लिखा है कि तीनों कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक और समाधानकारक नहीं है। इसके साथ निर्देश के परिपालन में तत्परता का अभाव पाया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही की जाती रहेगी।


scroll to top