ASI सुशील कुमार पांडेय पर ट्रक चालक ने किया जानलेवा हमला... एम्स में भर्ती.. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास की घटना, राड से सिर पर पहुंचाई गंभीर चोट.. - Steel City Online News Portal

ASI सुशील कुमार पांडेय पर ट्रक चालक ने किया जानलेवा हमला… एम्स में भर्ती.. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास की घटना, राड से सिर पर पहुंचाई गंभीर चोट..

IMG-20250815-WA0652.jpg

ASI सुशील कुमार पांडेय पर ट्रक चालक ने किया जानलेवा हमला… एम्स में भर्ती.. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास की घटना, राड से सिर पर पहुंचाई गंभीर चोट..

भिलाई नगर 15 अगस्त 2025:- यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय बीती रात कुम्हारी में ट्रक चालक के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रायपुर के एम्स में भर्ती किया गया है घटना रात्रि 10:30 बजे के करीब हाईवे ढाबा के पास की बताई जाती है घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए पुलिस ने हमलावर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ट्रक महाराष्ट्र की बताई जाती है कुम्हारी पुलिस ने अपराध क्रमांक 155/2025 धारा- 296,351(3),109,121(2),132,221,224 BNS के तहत अपराध कायम कर ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है।

आरोपी : ट्रक क्रमाकं MH49 AT 2555 का चालक महेश पिता भैया लाल बागडे  33 वर्ष पता- ग्राम सेंधा तहसील सडक अर्जुनी थाना देवरी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात विभाग के आरक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14.08.2025 को  गृहमंत्री आगमन पर रायपुर से दुर्ग रोड यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु सउनि सुशील पांडे के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी  था। आरक्षक यामन दास महिलांगे क्रमांक 1039, आरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव क्रमांक 960, आरक्षक हुलास लोनहारे क्रमांक 1502 भी  पेट्रोलिंग ड्यूटी में लगे थे हाईवे मेन रोड NH53 में टोल प्लाजा से लेकर ओव्हर ब्रीज कुम्हारी तक रायपुर से दुर्ग रोड में खड़ी बडी-छोटी गाडियो को जो सर्विस लेन में खड़ा करके रखे थे उन्हें आगे बढ़ा रहे थे, सभी गाडियों को आगे बढाने के बाद हाईवे ढाबा के सामने ट्रक क्रमांक MH49 AT 2555 के चालक जो ढाबा में खाना खा रहा था जिसे खाना खाने के बाद चले जाना कहकर हम लोग आगे चल दिये थे

और आगे की गाडियों को हटाकर वापस हाईवे ढाबा पहुंचे, ढाबा के सामने सउनि सुशील पांडे कुर्सी में बैठकर पानी पी रहे थे और हम लोग ढाबा मालिक से बात कर रहे थे उसी समय ट्रक क्रमांक MH49 AT 2555 का चालक ट्रक को दुर्ग से रायपुर रोड की ओर से घुमाकर लाया और टोल प्लाजा के पास से युटर्न लेकर हाईवे ढाबा के सामने ट्रक को खडा कर दिया और उसका चालक हाथ में लोहे का रॉड लेकर ट्रक से उतरा और सउनि सुशील पांडेय के पीछे जाकर तुम लोग मुझे खाना खाते समय भगाये हो आज तूझे जान से ही मार दूंगा

कहते हुए पीछे के तरफ से अपने हाथ में रखे लोहे के रॉड से चालक ने सउनि सुशील पांडेय के सिर में ताबडतोड कई बार वार किया तब सुशील पांडेय वहीं पर नीचे गिर गये तो उसके शरीर में कई बार चालक के द्वारा रोड से पुनः वार किया गया, जिससे सुशील पांडेय के सिर से खून बहने लगा जिसे देखकर मैं, और यामन दास ने साहब सुशील पांडेय को बचाने के लिये दौडे तो वह चालक हम लोग को भी मारने के लिये दौडा रहा था फिर वह भागने लगा तब वहां पर उपस्थित लोगो के द्वारा उक्त ड्राईवर को पकडकर लाया गया जिसे पुछताछ करने पर ड्राईवर ने अपना नाम महेश पिता भैया लाल बागडे उम्र 33 वर्ष पता ग्राम सेंधा तहसील सडक अर्जुनी थाना देवरी जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। वह चालक नशे की हालत में था यदि हम लोग बीच बचाव नहीं करते तो वह सउनि सुशील पांडेय को जान से ही मार देता। इस तरह उक्त चालक के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालकर रॉड से सउनि सुशील पांडेय को मारपीट कर

गंभीर चोट पहुंचाया है। यह मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर रहा था जो सुनने में बहुत ही खराब लग रहा था। सउनि सुशील पांडेय  को ईलाज हेतु एपेक्स अस्पताल कुम्हारी लेकर आये जहां से डॉक्टर साहब द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर हम लोग सुशील पांडेय  को एम्स अस्पताल रायपुर ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती किये है जहां उनका ईलाज चल रहा। ईलाज हेतु भर्ती कराने बाद , यातायात विभाग के  के सिपाहियों ने कुम्हारी थाने में पहुंचकर अपराध दर्ज कराया

घटना के समय सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार पांडेय के साथ आरक्षक यामन दास महिलांगे क्रमांक 1039, आरक्षक विक्रांत श्रीवास्तव क्रमांक 960, और आरक्षक हुलास लोनहारे क्रमांक 1502  उपस्थित थे।


scroll to top