मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के घोषणा करते ही मंच पर मौजूद जब डीजीपी और एडीजी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए….

IMG_20250815_191545.jpg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के घोषणा करते ही मंच पर मौजूद जब डीजीपी और एडीजी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए….

रायपुर, 15 अगस्त2025:-   राजधानी के पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने एक घंटे से अधिक समय में 85 बिंदुओं में बीस माह पुरानी अपनी सरकार की उपलब्धि और भावी योजनाओं को पेश किया।

इसी संबोधन के 81 वें बिंदु पर रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की। इस दौरान सीएम के पीछे दाएं, बाएं खड़े डीजीपी अरूण देव गौतम ने अपने कार्यकाल की इस उपलब्धि को सुनकर, मंच के बाजू खड़े पुलिस अफसरों को देख कर मुस्कुराए साथ- साथ मंच पर मौजूद एडीजी विवेकानंद ने हल्की मुस्कान बिखेरी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली की चर्चा  छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व से ही रही है किंतु इस दफा मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर सभी अटकलें पर विराम लगा दिया।


scroll to top