नेवी में नौकरी और रकम निवेश पर अच्छा लाभांश का झांसा देकर लाखों की ठगी…. अलग – अलग मामले पर खुर्सीपार व सुपेला थाने में शिकायत दर्ज

IMG_20250817_234126.jpg

नेवी में नौकरी और रकम निवेश पर अच्छा लाभांश का झांसा देकर लाखों की ठगी
00 अलग – अलग मामले पर खुर्सीपार व सुपेला थाने में शिकायत दर्ज


भिलाई नगर 17 अगस्त 2025:-  पुलिस के लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोगों को झांसे में लेकर की जाने वाली ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में मुंबई निवासी शख्स ने खुर्सीपार के युवक को नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके पिता से डेढ़ लाख रुपए ठग लिया है। दूसरे मामले में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के शिक्षक को रकम निवेश पर 20 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर 8 लाख 21 हजार रुपए की चपत लगा दी गई है। अलग अलग दोनों मामलों की शिकायत खुर्सीपार व सुपेला थाने में दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


पहले मामले में शिकायतकर्ता मो. मैनुद्दीन पिता मो. हनीफ निवासी सड़क 10 जोन 3 खुर्सीपार ने आरोप लगाया है कि मुम्बई निवासी नदीम फेजल उर्फ मो. अनसारी ने उनके बेटे शाहबाज अहमद को मर्चेन्ट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम से 1 लाख 50 हजार रूपए ठग लिया है। लिखित आवेदन अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 318 ( 4 ) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी मो. मैनुद्दीन के मुताबिक उनका पुत्र शहबाज अहमद जो बनारस से नेवी का कोर्स किया हैं वर्तमान में मुम्बई में रहता है।

पहले वह बिस्मिल्लाह गेस्ट हाउस पता 15 मास्टर बिल्डिंग कन्डेल स्ट्रीट नियर अब्दुल रहमान साह बाबा दरगाह बाबा गाली मुम्बई 9 में किराया पर रूका हुआ था। जहां गेस्ट हाउस का मालिक नदीम फेजल उर्फ मो. अनसारी से जान पहचान हो जाने पर माह मई में 2025 में नदीम फेजल ने उनके लडके को कहा कि आपको मैं नेवी में नौकरी लगवा दूंगा। इसमें 3 लाख रूपए लगने की बात कहने पर लड़के ने पिता जी से बात कर लो कहा। नदीम फेजल ने अपने मोबाइल से  21 मई 2025 को बात करते हुए 3 लाख रुपए की मांग किया। उसकी बातों पर भरोसा कर मैनुद्दीन ने डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। लेकिन दिए गए समय सीमा पर नौकरी नहीं लगी तो ठगी का अहसास होने पर मैनुद्दीन ने रुपए वापस करने को कहा। लेकिन वह टालमटोल करता रहा।


दूसरा मामला स्मृति नगर निवासी अमित श्रीवास्तव का है। इन्हें एएमसी कंपनी एनजे ग्रुप में रकम निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक का लाभांश देने का झांसा देकर अलग-अलग तिथियों कुल 8 लाख 21 हजार रुपए का रकम निवेश कराकर धोखाधड़ी किया गया है। जिसके संबंध में आवेदन पत्र पेश करता हूं। आवेदन पत्र के अवलोकन के बाद धारक के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अमित श्रीवास्तव पिता स्व. के.के. श्रीवास्तव ( 50 वर्ष ) निवासी सड़क नं. 09 स्मृतिनगर भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला निवासी रूंगटा कॉलेज आर-1 कुरूद रोड भिलाई में शिक्षक हूं।  19 जून 2025 को वाट्सअप चैटिंग पर एएमसी कंपनी एनजे ग्रुप में रकम निवेश करने पर अधिक लाभांश मैसेज आया

तब मैने उस ग्रुप पर आये सभी मैसेज को देखा और  30 जून 2025 को मेरे वाट्सअप नम्बर से मुझे एचएनआई एकाउंट का प्रमाण पत्र भेजा गया और मुझे उनके कम्पनी में रकम निवेश करने पर 5 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा बोले तब मैं उनकी बातों में आकर दिनांक 01 जुलाई 2025 को तथा अन्य तारीखों अपने पंजाब नेशनल बैंक स्मृतिनगर के खाता से 8 लाख 21 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया रकम निवेश करने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का लाभांश नहीं दिया। निवेश रकम एवं लाभांश की वापस मांग करने और रकम निवेश करने बोला जा रहा है। तब ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत की गई है।


scroll to top