बीजापुर, 18 अगस्त 2025। रविवार को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिग के दौरान सोमवार सुबह IED ब्लास्ट होने से बीजापुर डीआरजी टीम की 01 जवान दिनेश नाग शहीद हो गये एवं 3 जवान घायल हुए हैं।
घायल 03 जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के उपरांत इवेक्यूट कर बेहतर उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।




